फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी बसें दौड़ रहीं, सरकारी बस के पहिये अब भी जाम

Wed, 11 Feb 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नकरोड़–चांजू रूट पर सरकारी बस सेवा 20 दिन से बंद पड़ी है। बर्फबारी के बाद रोकी गई यह सेवा अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जबकि मार्ग पर निजी बसें नियमित रूप से दौड़ रही हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्हें मजबूरन निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे नकरोड़ से चांजू के लिए रवाना होती थी और दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटती थी। इससे ग्राम पंचायत लेसवीं, भराड़ा, टिकरी, देहरोग, कठवाड़, चरड़ा और देहरा सहित कई गांवों के लोग लाभान्वित होते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बस पर छात्र, मरीज, बुजुर्ग और दिहाड़ीदार कर्मचारी निर्भर रहते थे। सेवा बंद होने से उन्हें अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का तर्क है कि मार्ग पूरी तरह बहाल हो चुका है। निजी बसें और अन्य वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब निजी वाहन चल सकते हैं तो सरकारी बस सेवा क्यों शुरू नहीं की जा रही? स्थानीय निवासी रमेश कुमार, काकू राम, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह, दिनेश कुमार, मोहम्मद खान और सुमित कुमार ने बताया कि वे कई बार निगम प्रबंधन से मौखिक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह ने बताया कि बर्फबारी के बाद मार्ग का फिटनेस सर्टिफिकेट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र मिलेगा, बस सेवा प्राथमिकता के आधार पर बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बर्फबारी के बाद यही स्थिति बनती है। यदि समय रहते योजना बनाई जाए तो ऐसी परेशानी से बचा जा सकता है। अब देखना यह है कि निगम कब तक बस सेवा को दोबारा पटरी पर लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें