फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला कारागार चंबा में आपस में भिड़े कैदी, तैनात जवानों पर मारपीट के आरोप

Sat, 31 Jan 2026 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला कारागार सरोल में चिट्टे के मामले में विचाराधीन चार कैदियों के आपस में भिड़ने और तैनात जवानों पर मारपीट के आरोप लगे हैं। आखिरकार मामला न्यायाधीश के ध्यान में आने पर न्यायालय की ओर से पुलिस विभाग को सभी विचाराधीन कैदियों का मेडिकल करवा उन्हें न्यायधीश के समक्ष पेश करने के आदेश जारी हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कैदियों की मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय पूर्व चिट्टे के आरोप में पकड़े गए चार आरोपी जिला कारागार चंबा में है। ये कैदी कारागार में किसी बात को लेकर आपस में बहस-बाजी करने लगे। बात बिगड़ने पर कैदियों को शांत करवाने के लिए पहुंचे पुलिस जवानों के साथ भी वे उलझ पड़े। आरोप है कि तैनात जवानों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद कैदियों ने अपने परिजनों के माध्यम से न्यायालय में इस घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद न्यायालय की ओर से पुलिस विभाग को कैदियों के मेडिकल करवाने और न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए गए। जिसके तहत शुक्रवार रात पुलिस सुरक्षा में सभी आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर उनके मेडिकल जांच का क्रम आरंभ हुआ। सूत्र खुलासा करते हैं कि न्यायालय की ओर से मेडिकल कॉलेज के बाद कैदियों को न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश हैं। उधर, एएसपी चंबा दिनेश कुमार ने बताया कि जिला कारागार में कैदियों के आपसी बहसबाजी के मामले में न्यायालय की ओर से उनके मेडिकल करवाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें