फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एनएसवी सुरक्षित व प्रभावी तरीका

Fri, 30 Jan 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुरुषों के लिए परिवार नियोजन का एनएसवी (नो-स्केलपेल वेसिक्टोमी) एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। यह प्रक्रिया बहुत कम समय में की जाती है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं होता। यह बात खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने नसबंदी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सा अधिकारियों को बताई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 30 और 31 को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पात्र लोगों के ऑपरेशन किए जाएंगे। जल्द ही खंड स्तर पर भी परिवार नियोजन के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें