फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा में की प्रिंसिपल की तैनाती

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पर चंबा में मचे घमासान के बीच एक सुखद खबर आई है। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए प्रिंसिपल की तैनाती कर दी है। आईजीएमसी शिमला से डॉ. अनिल औहरी को चंबा मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया है।
विज्ञापन


डॉ. औहरी वीरवार को चंबा में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। मेडिकल कॉलेज को लेकर आगामी सभी जरूरतें प्रिंसिपल के माध्यम से ही पूरी होनी हैं। प्रिंसिपल की तैनाती के साथ ही मेडिकल कॉलेज पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं होना शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी आवेदन पत्र निर्धारित साढ़े तीन लाख रुपये की फीस के साथ एमसीआई को भेज दिया है। जिसके साथ ही अब एमसीआई की टीम कभी भी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था जांचने के लिए चंबा का दौरा कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने 25 जून को यह पत्र एमसीआई को सौंपा था।

गौरतलब है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज को इस सत्र से शुरू किया जाना था लेकिन चंबा से पहले नाहन में मेडिकल कॉलेज को लेकर व्यवस्थाएं पूरी की गई। जिसकी वजह से चंबा में लोग प्रदेश सरकार से नाराज हो गए। यहां गठित साझा मोर्चा की अगुवाई में लोगों ने कई बार आक्रोश रैलियां भी निकाली लेकिन अब प्रिंसिपल की तैनाती व एमसीआई से अप्रूवल के लिए पत्राचार शुरू होने के बाद चंबा में लोगों को बड़ी राहत की आस जगी है। ऐसे में चंबा में वर्ष 2017 में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हो सकता है।
विज्ञापन


आज ड्यूटी ज्वाइन करेंगे डॉ. औहरी : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल की तैनाती करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डॉ. अनिल औहरी वीरवार को चंबा में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के सभी प्रशासनिक प्रबंध वही देखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र के लिए चंबा का मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तैयार होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें