फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काॅपी के दाम वही, किताबों के बीस प्रतिशत तक बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां में जुटे अभिभावकों को अब इस बार किताबों की खरीद के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पहले जिन किताबों के दाम पहले 200 रुपये थे, अब वे दाम बढ़कर 280 रुपये पहुंच गए है। अलग-अलग किताबों के लिए अलग-अलग दाम इस बार तय हुए हैं। सबसे ज्यादा दाम स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की जाने वाले किताबों के बढ़े हैं। हालांकि, अभिभावकों के लिए राहत की बात यह है कि कॉपी, पेंसिल, पेन सहित अन्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र को लेकर अब अभिभावक बच्चाें की किताबों की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे हैं। बुक स्टोरों में सुबह से लेकर शाम तक खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने बच्चों के लिए किताबें और कॉपियों की खरीद कर रहे हैं। मगर किताबों के बढ़े दामों के चलते उन्हें पिछले साल की अपेक्षा अधिक खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को परेशानियां पेश आ रही हैं। गौरतलब है कि हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों को लेकर अलग-अलग सेट दुकानदारों ने बना रखे हैं। इसी के तहत किताबों में बीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुक स्टोर संचालक रमेश कुमार का कहना है कि इस बार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की जाने वाली किताबों में बीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि, अन्य किताबों के दाम पिछले वर्ष की तरह हैं। इनमें इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें