फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 50 नए सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

Wed, 17 Jun 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, अब मंजूरी मिलने का इंतजार
विज्ञापन

जिले के 826 सरकारी स्कूलों में चल रहीं प्री प्राइमरी कक्षाएं : ओंकार

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के नौनिहालों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 50 नए सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी।
इसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद जिले में प्री-प्राइमरी स्कूलों की संख्या बढ़कर 876 हो जाएगी। बताया जा रहा है कि आगामी माह तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। अब छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा जिससे अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले सत्र में जिला चंबा के प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब 12 हजार बच्चों का इनरोलमेंट था। नए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 से प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की पहल की थी ताकि अभिभावकों को निजी स्कूलों के विकल्प के तौर पर बेहतर और निशुल्क सुविधा मिल सके। अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास, खेल और संस्कार आधारित वातावरण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्री प्राइमरी के जिला समन्वयक ओंकार वर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत 50 नए स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 826 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं। जिले भर में करीब 12 हजार नौनिहाल प्री प्राइमरी की कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। अगर इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है अभिभावकों को सुविधा होगी तो वहीं, बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें