फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बग्गी को हराकर फाइनल में बीपीएस सीनियर

Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आषाढ़ नाग मेला बनीखेत के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में मैल की टीम ने गोली को हराया। दूसरे मुकाबले में बग्गी ने बीपीएस-2 को पराजित किया जबकि तीसरे मैच में शेरपुर ने बगधार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बीपीएस सीनियर ने बग्गी को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दूसरा सेमीफाइनल मैल और शेरपुर के बीच खेला जा रहा था। बारिश के कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 20 जून को शाम 5 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत के खेल मैदान में खेला जाएगा। इसके अलावा 21 जून को सुबह कबड्डी के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें