फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेपा में छह घंटों से बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की टेपा पंचायत के दर्जनों गांवों में छह घंटों से ब्लैकआउट है। मंगलवार दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई बंद होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। दोपहर के समय हुई बर्फबारी में बढ़ी ठंड में बिजली न होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए ही पूरा दिन व्यतीत करना पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से पंचायत में बंद पड़ी बिजली की सप्लाई को जल्द बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टेपा पंचायत में सोमवार देर रात से ही बारिश और हल्की बर्फबारी का क्रम जारी हो गया। मंगलवार दोपहर तक क्षेत्र में सात से आठ इंच बर्फबारी हुई। बर्फबारी से पंचायत में बिजली की सप्लाई बंद पड़ गई। बिजली न होने से ग्रामीणों के बिजली के उपकरण शोपीस बन गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद बोर्ड कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को सुचारु करने के कार्य में जुट गए।
खबर लिखे जाने तक पंचायत में बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों नरेश कुमार, योगराज, प्रमोद कुमार, होशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के बाद बिजली गुल होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। विद्युत बोर्ड सहायक अभियंता दीवान चंद ने बताया कि टेपा पंचायत में बिजली गुल होने की सूचना मिली है। कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें