फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों में उत्साह, खुशी से लगाया टीका

विज्ञापन
बॉय स्कूल चंबा में वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी जाहीर करते छात्र। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन : सोमवार। स्थान : राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा। समय: 10 बजे। स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। 10:15 बजे गेट से बच्चों की आवाजाही शुरू हो रही है। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ रही है। खेल मैदान में अध्यापक बच्चों को कतारबद्ध तरीके से बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों को वैक्सीन लगाने के बारे में प्रेरित कर रहे हैं। 10:45 बजे स्कूल के लोअर हॉल के बाहर बच्चों का पंजीकरण करने में स्टाफ जुटा है। वेबसाइट के व्यस्त होने के कारण पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। अध्यापक बच्चों केे लोअर हॉल में बैठने के लिए कह रहे हैं। 11:15 बजे बच्चों के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रिफ्रेशमेंट पहुंची। स्कूल के दूसरे हॉल में वैक्सीनेशन के लिए पहुंचा स्टाफ अपनी तैयारियां जांच रहा है। स्वास्थ्य कर्मी और स्कूल स्टाफ की टीम स्कूल में बने रेस्ट रूम की व्यवस्था चेक कर रही है। 11:38 बजे उपायुक्त डीसी राणा और सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे। उन्होंने अध्यापकों से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
11:50 बजे उपायुक्त चंबा हॉल में पहुंचे। ऑनलाइन पंजीकरण न होने की सूरत में एक विद्यार्थी को टीकाकरण के लिए बुलाया जा रहा है। स्टाफ ऑनलाइन पंजीकरण करने में जुटा है। मगर वेबसाइट व्यस्त होने के कारण पंजीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

11:58 बजे विद्यार्थी सकंद का ऑफ लाइन मोड में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद उपायुक्त ने रिफ्रेशमेंट दी। दोपहर साढ़े बारह बजे बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने से स्टाफ ने राहत की सांस ली।
वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 12 बजकर 10 मिनट में भी टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। 12:30 बजे तक स्कूल की साठ छात्राओं को टीकाकरण हो चुका है। गौरतलब है कि सोमवार से जिला के 48 स्कूलों में कोरोना वैक्सीनेशन का आगाज किया गया। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 22,950 विद्यार्थियों को टीका लगेगा।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे टीकाकरण के लिए आगे आएं। उन्होंने स्कूलों में तमाम व्यवस्थाएं जांची और रेस्ट रूम का भी निरीक्षण किया।
ब्वॉयज स्कूल चंबा और गर्ल्स स्कूल चंबा में कोरोना टीकाकरण शिविर के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। टीकाकरण के बाद विद्यार्थियों ने आधा घंटा आराम कक्ष में बैठे।
ब्वॉयज स्कूल चंबा के छात्र स्कंद कुमार का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार अब स्कूली बच्चों का टीकाकरण कर रही है। जो सराहनीय है। टीकाकरण से घबराने की कोई बात नहीं है। सभी को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
ब्वॉयज स्कूल चंबा के छात्र मनीष कुमार का कहना है कि सरकार महामारी से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। लोगों को भी टीकाकरण करवाना चाहिए। जिससे इस वैश्विक महामारी से बचा जा सके।
ब्वॉयज स्कूल चंबा के आश्रय का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से घबराएं नहीं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इससे स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होगा। वह घर जाकर दोस्तों, सगे-संबंधियों को भी टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा आकांक्षा ठाकुर का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाना काफी जरूरी है। सभी विद्यार्थी टीकाकरण करवाएं। ताकि महामारी से लड़ने की शक्ति मिल सकें।
गर्ल्स स्कूल चंबा कल्पना कुमारी का कहना है कि कोरोना महामारी से काफी पढ़ाई प्रभावित हुई है। नए वैरिएंट के साथ अब दोबारा कोरोना वापिस आ रहा है। सभी विद्यार्थी वैक्सीनेशन करवाएं।
गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा शिवानी ठाकुर का कहना है कि कोविड वैक्सीनेशन सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। ऐसे में सभी को सहयोग करना चाहिए।
क्या बोले अभिभावक
अभिभावक नीलम चंद्रा का कहना है कि सरकार ने पहले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया है। अब स्कूली बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है।
अभिभावक हेमा देवी का कहना है कि कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन काफी जरूरी है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाएं।

बॉय स्कूल चंबा में टीकाकरण के लिये पंजीकरण करवाने से पहलें ग्राउंड में बैठ अपनी बारी का इंतजार कर- फोटो : Chamba

बॉय स्कूल चंबा में टीकाकरण के लिये पंजीकरण करवाते छात्र।- फोटो : Chamba

कन्या स्कूल चंबा में वैक्सीन लगवाने के लिये पंजीकरण करता अध्यापक।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें