फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी के लिए सुरंग के निर्माण की तलाशी जा रहीं संभावनाएं : पठानिया

Thu, 13 Nov 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी के लिए सुरंग के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। डलहौजी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा। यह सत्र पांच दिसंबर तक चलेगा। इसमें आठ दिन सीटिंग रहेगी।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री की ओर से पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे के शेष कार्य के लिए करीब 42.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से हाईवे की हालत सुधरेगी। चंबा में चल रहे विकास कार्याें को लेकर उन्होंने कहा कि लाहड़ू सिहुंता मार्ग भी डबललेन हो गया है। साथ ही जोत मार्ग भी अब काफी सुगम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें