नए बस स्टैंड में पुरानी लाइटों की जगह लग रही नई लाइटें:
चंबा। चंबा के नए बस स्टैंड के परिसर में अब अंधेरा यात्रियों को परेशान नहीं करेगा। परिवहन निगम ने बस स्टैंड में लगी पुरानी और खस्ताहाल लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इनकी जगह अब नई लाइटें लगाई जा रही हैं। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि इन लाइटों से रोशनी की गुणवत्ता बेहतर रहेगी। साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह पहल यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।