फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश डल झील में जल डालने जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर रविवार को प्रंघाला नाला के समीप स्थित पुलिस बैरियर पर डल झील जा रहे श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। इसके चलते श्रद्धालुओं ने सड़क पर बैठ कर विरोध जताया। श्रद्धालु डल झील में जल डालने के लिए जा रहे थे। तीन-चार मिनट तक श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं को अनुमति मिलने के बाद मणिमहेश के लिए जाने दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार मणिहेश यात्रा गत वर्ष की तरह रस्मी तौर पर ही मनाई जा रही है। बीते सालों में काफी लोगों का निधन भी हुआ है। ऐसे में परंपरा के मुताबिक श्रद्धालु गंगा जल डालने के लिए मणिमहेश का रुख कर रहे हैं। लेकिन श्रद्धालुओं को बैरियर पर रोका जा रहा है। इसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का तर्क है कि जब वह एसडीएम ऑफिस भरमौर अनुमति के लिए गए तो वहां कोई भी कर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में वे आगामी सफर के लिए रवाना हो गए और प्रंघाला में तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। वहीं, एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि कुछ लोगों को अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जल डालने के लिए मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं को मृतक व्यक्ति का प्रमाणपत्र, यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का कोरोना टीकाकरण के दोनों डोज व 24 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी यात्रा रस्मी तौर पर ही मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें