फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में अब सिंथेटिक कोर्ट पर बास्केटबॉल खेलेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग, कबड्डी, वॉलीबाल के खिलाड़ियों की सुविधाओं और संसाधनों पर भी खर्च होगा बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों की सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार की कवायद महाविद्यालय प्रबंधन ने शुरू कर दी है। बास्केट बॉल के नेशनल खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए अनुमानित 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाओं व संसाधनों में विस्तार होगा। इसके अलावा वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन के खिलाड़ियों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए लाखों रुपये महाविद्यालय प्रबंधन की और से खर्च करने की योजना को तैयार किया गया है। करीब 2300 विद्यार्थियों वाले राजकीय महाविद्यालय में शामिल विभिन्न खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतकर महाविद्यालय का नाम देश भर में रोशन किया है। उन्हें खेल किट भी महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। एथलेटिक्स खेलों में गोल्ड मैडल जीतने वाली धाविकाओं को भी महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रोत्साहित करने के लिए जहां आधुनिक सुविधाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया हैं।
विज्ञापन


कोट्स
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए खेल उपकरण व अन्य सुविधाओं को लाभ दिलाने के बाद अब बास्केट बॉल के नेशनल खिलाड़ियों के लिए सिंथैटिक मैदान भी तैयार होगा। अनुमानित 33 लाख रूपये बास्केटबॉल कोर्ट पर खर्च होगें। कुछ अन्य खेलों की सुविधाओं में भी विस्तार को लेकर धन खर्च करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें