फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा की टीम ने खखड़ी नकरोड़ मार्ग पर डैम साइट के पास एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 414 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी हरी सिंह, गांव कुड़थला, डाकघर बैरागढ़, तहसील चुराह का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीम गाड़ी से इस मार्ग से गुजर रही थी। इस दौरान नकरोड़ की ओर से एक व्यक्ति पैदल आया और पुलिस को देखकर घबरा गया। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 414 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें