डलहौजी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया।
साथ ही सरकार से मांग की है कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का होमगार्ड जवान परंपरागत रूप से निस्वार्थ समर्पण भाव से आपातकालीन स्थिति के साथ शांति काल में हर क्षेत्र में पुलिस और अन्य बलों के साथ सेवाएं दे रहा है। बावजूद इसके आज तक होमगार्ड जवानों के लिए स्थायी नीति नहीं बनी है। इस कारण होमगार्ड जवानों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में लाया कि प्रदेश में सैकड़ों होमगार्ड जवान तीस से 30 साल तक सेवाएं देने के बाद भी बेरोजगार हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला लाया जाएगा। संवाद