फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे की वजह से चंबा के लोग लीवर सहित अन्य बीमारी से हो रहे ग्रसित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मोटापे की वजह से जिले में लोग अब लीवर सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रोजाना 20 से 30 मरीज लीवर, थायराइड, मधुमेह और हृदय की बीमारी का इलाज करवाने को पहुंच रहे हैं। इन बीमारी का मुख्य कारण मोटापा माना जा रहा है। इसलिए चिकित्सक इन मरीजों को बीमारी का इलाज करवाने के साथ मोटापा कम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। क्योंकि, शहरी इलाकों के लोगों ने काम करना बंद कर दिया है। इसके चलते उनके शरीर का मोटापा बढ़ गया। इसके अलावा एक वजह तले हुए खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन भी माना जा रहा है। बाजार में मिलने वाले फास्ट फूड के सेवन से भी मोटापा बढ़ने की संभावना होती है। मेडिकल कॉलेज चंबा की मेडिसिन ओपीडी में इस तरह के मरीजों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिन लोगों में मोटापा अधिक होता है। उनमें हृदय घात होने की संभावना ज्यादा होती है।
वहीं, सब्जियों की पैदावार में हो रसायनिक खाद के इस्तेमाल से भी मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। रसायनिक इस्तेमाल से पैदा होने वाली सब्जियां खाने से मनुष्य के लीवर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए लोगों को सब्जियां खाने से पहले अच्छी तरह से धोकर और पकाकर खानी चाहिए। जहां तक हो पारंपरिक तरीके से पैदा की गई सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

मोटापे से बचने के लिए करें ये उपाय
मोटापे से बचने के लिए मीठा कम खाना चाहिए। खाने में चावल का सेवन भी करना होगा। इसके अलावा वसायुक्त खाद्य पदार्थों को खाने से भी बचना चाहिए। इन उपायों पर अमल कर मोटापे को कम किया जा सकता है।
-मोटापे की वजह से लीवर सहित अन्य गंभीर बीमारियां होने की संभावना ज्यादा रहती है। पिछले कुछ वर्षों में चंबा में इस तरह के मरीज बढ़े हैं। इससे बचने के लिए लोगों को अपने खान पान में सुधार लाने की आवश्यकता है। -संजय कश्यप, मेडिकल कॉलेज चंबा के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें