फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भराड़ी बूथ में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

Fri, 03 May 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्वीप टीम भटियात ने मिशन 414 के तहत लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी डॉ. आकाशदीप शर्मा के नेतृत्व में भराड़ी बूथ का दौरा किया।
विज्ञापन

इस बूथ में पिछले लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग की पहल पर ऐसे बूथ पर लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भराड़ी में स्वीप टीम ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और जागरूकता शिविर लगाया। इसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वीप टीम के बलवान सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव हमेशा मतदान से ही रखी जाती है। एक मत सही राष्ट्र का निर्माण करता है और जब मतदान नही करते तो उसे लोकतंत्र की हत्या के समान माना जाता है। स्वीप टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनोली में कई गतिविधियां करवाईं। इनमें निमंत्रण पत्र बांटना, हस्ताक्षर अभियान व स्टैंप गतिविधियां करवाई गईं। इस मौके पर स्कूल स्टाफ बीएलओ राज कुमार, स्वीप टीम से पंकज सूद, मीनल और अंजली भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


लीक हो रही पेयजल लाइन को किया दुरुस्त
चंबा। सपड़ी मोहल्ला के पास लीक हो रही पेयजल लाइन को जलशक्ति विभाग ने ठीक कर दिया है। लंबे समय से पानी का पाइप लीक हो रहा था। इससे पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा था। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। अवगत करने के बाद जलशक्ति विभाग ने पेयजल लाइन को दुरुस्त कर लोगों को राहत प्रदान की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें