फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

Wed, 08 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की भलेई इकाई की बैठक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजेरा, राजकीय उच्च विद्यालय कंडी में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और शिक्षकों को भी शिक्षा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोह के छात्र कपिल ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कपिल ठाकुर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में हिमाचल प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की भलेई इकाई ने उन्हें 5,100 रुपये की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें