फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन 12 को, चंबा में निकालेंगे विरोध रैली

Mon, 09 Nov 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई भत्ते का एरियर और चार किस्तें लंबित होने से नाराजगी, डीसी कार्यालय के बाहर करेंगे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समिति 12 नवंबर को जिला मुख्यालय में विरोध रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी।
इसमें जिले के विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों और शहरी निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भाग लेने का आह्वान किया गया है।
समिति के जिला संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं हो रहा है। वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते का एरियर लंबित है। इसके अलावा महंगाई भत्ते की 10 प्रतिशत की चार किस्तें भी जारी नहीं हुई हैं। इससे पेंशनरों में रोष है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेंशनर इरावती गेट के पास एकत्रित होंगे। यहां से बाजार के मुख्य चौक तक विरोध रैली निकाली जाएगी। इसके बाद रैली जिलाधीश कार्यालय पहुंचेगी, जहां धरना-प्रदर्शन होगा। आंदोलन के अगले चरण में 13 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जिलाधीश कार्यालय के समीप शांतिपूर्ण क्रमिक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

समिति ने पेंशनर मातृशक्ति सहित सभी पेंशनरों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि एकजुट होकर ही लंबित मांगों को मजबूती से उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें