फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंबित लाभों के इंतजार में जिले के पेंशनर

Sun, 20 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के अंबेडकर भवन बालू में बैठक के दौरान हिंम आंचल पेंशनर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
हिम आंचल पेंशनर संघ की बैठक में महंगाई भत्ता, पेंशन संशोधन और चिकित्सा बिलों के भुगतान का मामला उठा
विज्ञापन

सरकार से बकाया देनदारियों की अधिसूचना जल्द जारी करने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए पर्याप्त बजट देने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिम आंचल पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक अंबेडकर भवन बालू में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान शिव कुमार कौरा ने की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य सलाहकार योगराज शर्मा और महासचिव ओम राज कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला चंबा के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे पेंशनरों ने बैठक में अपनी समस्याएं रखीं।
पेंशनरों ने कहा कि सरकार के पास उनके कई वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित हैं। इन देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर संघ लगातार सरकार के समक्ष मामला उठा रहा है। सदस्यों ने सरकार से लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिवाली या सुहाग व्रत के दौरान पेंशनरों और कर्मचारियों को कुछ वित्तीय लाभ देने का आश्वासन दिया है। इसमें महंगाई भत्ते की लंबित किस्त अथवा पेंशन संशोधन की बकाया राशि का कुछ प्रतिशत जारी किए जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित बिलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पेंशनरों ने कहा कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में चिकित्सा बिल लंबित पड़े हैं। पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के कारण इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए पर्याप्त बजट जारी करने की मांग की, ताकि लंबित बिलों का जल्द भुगतान हो सके। बैठक में प्रेम सिंह बेदी, रमेश ठाकुर, अब्दुल मजीद, अनिल कुमार, मंजीत सिंह, एमएल अरोड़ा, शिवचरण चंद्रा, पवन बेदी, कुलदीप अहीर और मुस्ताक मोहम्मद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें