चंबा। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच चंबा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हर माह की पांच तारीख से पहले पेंशन का भुगतान किया जाए। ताकि, पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। पुराना बस स्टैंड परिसर में मंच के पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दिवान चंद ठाकुर ने की। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
इसके चतले पेंशनरों को पेंशन के लिए खासा इंतजार करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को निर्धारित पेंशन बढ़ोतरी दी जाए।