फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कशमल की जड़ों से भरे ट्रक न रोकने पर डिप्टी रेंजर और कर्मचारी को नोटिस

Mon, 09 Dec 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग ने बैरियर पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट वर्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों को दो दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभाग इन दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर सकता है। वन मंडल अधिकारी चुराह ने इन दोनों कर्मचारियों को रविवार रात को सलूणी बैरियर पर ड्यूटी में कोताही बरतते पाया। सूर्यास्त के बाद कशमल की जड़ों की गाड़ी बैरियर से आगे नहीं जानी चाहिए थी। लेकिन, जब रविवार रात करीब दस बजे वन मंडल अधिकारी ने धारगला में नाका लगाकर कशमल की जड़ों से भरे तीन ट्रकों को पकड़ा तो उसमें उन्हें इस बात के प्रमाण मिले कि यह ट्रक सूर्यास्त के बाद बैरियर क्रास कर निकले थे।
विज्ञापन


इसका पता लगाने के लिए वन मंडल अधिकारी अपनी टीम के साथ रात को बैरियर में पहुंच गए। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें यह साफ देखा गया कि ट्रक विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से निकाले गए। इसको लेकर उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इसके अलावा तीन ट्रकों को उन्होंने जब्त किया। इन ट्रकों में लदे कशमल की जड़ों की जांच की गई तो उसमें 80 क्विंटल जड़ें अतिरिक्त निकलीं। इसको लेकर उन्होंने संबंधित ठेकेदारों के कशमल निकालने के परमिट भी स्थगित कर दिए हैं। उन ठेकेदारों से इसमें जवाबदेही मांगी गई है। रात को इस कार्रवाई को अंजाम देने के बाद सोमवार को वन मंडल अधिकारी ने हिमगिरी में दबिथ्दी। इस दौरान उन्होंने कशमल की जड़ों के अवैध ढेरों को भी पकड़ा। जहां पर 100 क्विंटल कशमल की जड़ों को भी उन्होंने जब्त किया है। इस मामले में उन्होंने हिमगिरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी को आदेश जारी किए हैं कि कशमल की जड़ों के मामले में पूरी रिपोर्ट बनाकर उन्हें प्रस्तुत करें। जब तक इस मामले की रिपोर्ट नहीं आ जाती। तक तक निजी भूमि से कशमल की जड़ाें को निकालने के कार्य को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन


सूर्यास्त के बाद भी कशमल की जड़ों के ट्रकों को बैरियर से जाने देने के मामले में दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए हैं। साथ ही तीन ट्रकों में कशमल की जड़ों को जब्त किया है। उन ठेकेदारों के परमिट भी स्थगित किए गए हैं।
विज्ञापन

सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी, चुराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें