चंबा। हड़सर से डल झील तक पैदल रास्ता पहले की अपेक्षा इस बार बेहतर है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन हाईवे जगह-जगह पर खस्ताहाल और संकीर्ण भी है। इससे हादसे की आंशका बन रही है। जन्माष्टमी न्हौण के अवसर में डल झील में आस्था की डुबकी लगाकर चंबा चौगान पहुंचे भद्रवाह के श्रद्धालुओं ने यह बात कही। यात्रा की व्यवस्था को लेकर संवाददाता ने श्रद्धालुओं से बात की। इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में अवगत करवाया।
मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार पहले की अपेक्षा बेहतर व्यवस्था दिख रही है। पैदल रास्ता काफी अच्छे ढंग से बनाया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कत नहीं हो रही है। भूरि सिहं, पाडरा
प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कत होती है तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। जीत सिंह, भद्रवाह
पैदल रास्ता प्रशासन ने बेहतर बनाया है। मगर हाईवे जगह-जगह पर खस्ताहाल और संंकीर्ण है। इससे हादसे की आंशका बनी रहती है। मंगल सिंह, पाडरा
यात्रा को लेकर सफाई व्यवस्था भी इस बार बेहतर है जबकि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ेदानों की भी व्यवस्था है। इससे यात्रा के दौरान गंदगी नहीं फैलेगी। तारा चंद, भद्रवाह