फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों की 200 किमी लग रही दौड़

Thu, 27 Nov 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 200 किलोमीटर दूर चंबा या कुल्लू जाना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल किलाड़ में मशीन होने के बावजूद भी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे हैं, क्योंकि यहां रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है।
विज्ञापन

इस कारण घाटी की 19 पंचायतों में रहने वाली 3,0000 की आबादी परेशान हैं। सरकार और विभाग को इस बारे में कई बार जनता और जन प्रतिनिधि अवगत करवा चुके हैं। अभी तक इस संबंध में कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
इसको लेकर जनता में काफी रोष है। मरीज को आपात स्थिति में यदि अल्ट्रासाउंड करवाने की नौबत पड़े तो उसे चंबा या कुल्लू पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय-समय पर अल्ट्रासांउड करवाना अनिवार्य है, ताकि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के सर्वांगीण विकास की स्थिति का पता चल सके। पांगी की गर्भवतियों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र, भाग चंद, योगराज, केवल, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, प्रताप चंद और नरेश ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की मशीन होने के बावजूद भी मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि इस संबंध में ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें