फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खटारा बस देख भड़के मुसाफिर, बोले- नहीं करेंगे सफर, प्रबंधन को भेजनी पड़ी नई बस

Sat, 02 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे का मामला, चंबा-गागला-धुलाड़ा रूट के लिए भेजी जा रही थी खटारा बस
विज्ञापन

एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल होने की घटना के बाद निगम प्रबंधन के खिलाफ जताया गुस्सा
यात्री बोले- खटारा बसें भेजकर दांव पर लगाई जा रही जान, अब लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल होने की घटना के बाद चंबा-गागला-धुलाड़ा रूट पर जाने वाले यात्रियों के सब्र का बांध टूट पड़ा। बस स्टैंड चंबा में यात्रियों ने निगम प्रबंधन को दोटूक कह दिया कि वे अब खटारा बसों में सफर नहीं करेंगे।
यात्रियों ने एलान किया कि इस रूट पर खटारा बसें मंजूर नहीं हैं। सवारियों के विरोध के बाद निगम प्रबंधन को नई बस रूट पर भेजनी पड़ी। दरअसल, चंबा-गागला-धुलाड़ा रूट पर खटारा बस भेजी जा रही है। इसे देखकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। हालात इतने तल्ख हो गए कि परिवहन निगम को पुरानी बस हटाकर नई बस भेजनी पड़ी। विरोध के बाद निगम प्रबंधन ने 3:15 बजे चलने वाली खटारा बस की जगह नई बस भेजी। इसके बाद मामला शांत हुआ। यात्रियों का कहना था कि बीते दिन भी बस के ब्रेक हो गए थे। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था। उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह की लापरवाही सवारियों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीडीएम के सामने भी यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों से लिखित में लिया कि भविष्य में इस रूट पर जर्जर बसें नहीं भेजी जाएंगी। शनिवार को भी जब पुरानी बस भेजने की तैयारी हुई तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे बस स्टैंड में नई बस भेजने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में नरेश भारद्वाज, विनोद कुमार, शुभम कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार और मनीष कुमार ने कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर दोबारा इस रूट पर खटारा बस भेजी गई तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। यात्रियों ने स्पष्ट किया कि पहले भी इस रूट पर हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए नई बस इस रूट पर भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें