फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिलिंडर के दाम में लगी आग से झुलसा कारोबार

Sat, 02 May 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से बढ़ीं कारोबारियों की दिक्कतें
विज्ञापन

लगभग 1,000 को बढ़ोतरी ने बिगाड़ा बजट, अब 3223 पड़ रहे चुकाने पड़ रहे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने होटल और ढाबा कारोबारियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जो सिलिंडर पहले 2,230 रुपये में मिल रहा था, अब इसके दाम 3,223 रुपये पहुंच गए हैं।
एक झटके में ही लगभग 1,000 को बढ़ोतरी ने बजट बिगाड़ दिया है। अब कारोबारी विकल्पों की तलाश में जुटे हैं लेकिन बिजली और लकड़ी जैसे विकल्प भी आसान नजर नहीं आ रहे हैं। इंडक्शन चूल्हों की डिमांड बढ़ी है। कुछ दुकानों में स्टोव भी प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बढ़ोतरी का असर सैकड़ों होटल, ढाबा सहित रेस्तरां पर पड़ा है। वहीं, रेहड़ी के माध्यम से भोजन बेचने वाले भी प्रभावित हुए हैं। हर महीने कई सिलिंडर खर्च करने वाले कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ बन गई है।
विज्ञापन


व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में इस बार सरकार ने बहुत अधिक बढ़ोतरी की है। इससे दुकान का कार्य प्रभावित होगा। सरकार को दोबारा से इस बढ़ोतरी पर पुन: विचार करना चाहिए। - अक्षय, ढाबा संचालक

पहले कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे थे। अब जब उपलब्ध होना शुरू हुए हैं तो सरकार ने एक हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे दुकानदारी प्रभावित होगी। - राज कुमार, दुकानदार

हर महीने कई सिलिंडर लगते हैं जिससे खर्च हजारों रुपये बढ़ गया है। अगर यही स्थिति रही तो हमें खाने के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। - अरुण कुमार, रेस्तरां संचालक
विज्ञापन


व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम पिछले करीब एक साल में दो बार बढ़े हैं। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार को दाम बढ़ाने के बजाय कम करने चाहिए। - नीरज कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें