फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे अभिभावक

Sat, 20 Jun 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी में रोष रैली निकालकर सरकार और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

तीन दिन से जारी है अनशन, एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देने लगा है। तीन दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे एसएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
शनिवार सुबह 11 बजे सलूणी स्कूल परिसर से रैली शुरू हुई। मुख्य बाजार से होते हुए डाकघर तक पहुंची। हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारे लगाए और विद्यालय में रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय में पर्याप्त अध्यापकों की तैनाती नहीं होती, तब तक न तो एसएमसी का गठन होने दिया जाएगा और न ही अपने बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा। दोपहर 12 बजे रैली के बाद आंदोलनकारियों ने कार्यकारी एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान अनशन पर बैठे देस राज, अर्जुन धीमान, दिनेश राणा, इंदु, मनोज कुमार और मुकेश कुमार के अलावा ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा, उपप्रधान प्रवीण कुमार, ग्राम पंचायत खरोठी की प्रधान सुकन्या देवी, विनीत कुमार तथा और पंचायत सियुला की प्रधान अहल्या देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी एसडीएम सलूणी अभिराॅय सिंह ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार को इस समस्या बारे अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें