आवेदन मांगे... बाल विकास परियोजना पांगी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र हुडान भटोरी, प्रघवाल एवं धनाला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए पात्र आवेदक एक जुलाई तक अपने आवेदन विभागीय कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
आज खास
-
सत्संग : संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
भजन-कीर्तन : शहर स्थित हरिराय मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : एचपीसी क्रिकेट अकादमी हरिपुर में खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर सुबह 7 बजे से होगा।
भंडारा : अपर करियां स्थित कैहलून नाग मंदिर में भंडारा दोपहर 1 बजे से होगा।
-
चंबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। मरीज उपचार के लिए इमरजेंसी कक्ष में पहुंचें। इमरजेंसी में ऑन कॉल चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।