फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर अभिभावक और विद्यार्थी गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से दोबारा सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के निर्णय का अभिभावकों सहित बच्चों ने स्वागत किया है। विद्यार्थियों की मानें तो ऑनलाइन कक्षाओं से उन्हें जहां छुटकारा मिलेगा तो वहीं, अभिभावकों का कहना कि बच्चों की कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है, ऐसे में उनकी चिंता कम हो गई है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

सरकार ने की सराहनीय पहल, अब बंद नहीं होने चाहिए स्कूल
अभिभावक दामिनी जरयाल का कहना है कि सरकार ने स्कूलों को 17 फरवरी से खोल दिया है। सरकार की यह सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को लाभ मिलेगा।
अभिभावक विनोद शर्मा का कहना है कि कोरोना के मामले अब कम हुए हैं। सरकार ने कोरोना की स्थिति को भांपते हुए ही स्कूल खोले हैं। नाजिया बेगम का कहना है कि जनवरी में कोरोना के मामले बढ़ गए थे। इसलिए सरकार ने स्कूलों को बंद किया। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन सत्र के स्कूल खुले हैं।
विद्यार्थी साहिल शेख का कहना है कि सरकार ने नौवीं से जमा दो तक ही स्कूल जनवरी में खोले थे। अब सरकार ने शेष कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं। इससे बच्चों को काफी राहत मिली है। राधे का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अब सरकार ने स्कूल खोल दिए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों को छुटकारा मिलेगा। अंगद खोंसला का कहना है कि सरकार को अब स्कूल बंद नहीं करने चाहिए। सभी स्कूली बच्चों को वैक्सीन भी लग चुकी है। इसलिए अब स्कूल लगातार खुले रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें