फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में 26 से 28 अक्तूबर तक उड़ेंगे ‘मानव परिंदे’

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय चंबा में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता की बैठक के दौरान विभिन्न विभागो के पदाधिका? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब हिमालयन मोनाल नेशनल एरो फेस्ट-2021 का आयोजन मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम नवीन तनवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि इस आयोजन में अलग-अलग जगह से पैराग्लाइडिंग के अनुभवी पायलटों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए देश-विदेश से मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन 26 से 28 अक्तूबर तक खज्जियार में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि ‘चलो चंबा अभियान’ के तहत टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिले में बड़े स्तर पर अभियान जारी है। अभियान के तहत इस साल अप्रैल माह में कार रेस की रैली हो चुकी है, जिसे जिसे रैली ऑफ चंबा का नाम दिया गया था।
प्रशासन और सरकार लगातार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिले को अलग-अलग इवेंट के माध्यम से प्रमोट कर रही है। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि सोमवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को उनके कार्यों से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें