फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिट्टी के ढेर में दबा चमीणू पुल के साथ बना पनिहार

Sat, 02 Nov 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा विकास खंड के बरौर पंचायत के चमीणू ब्रिज के साथ मिट्टी में जमींदोज किया पनिहार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत बरौर पंचायत में स्थित चमीणू पुल के साथ दो लाख रुपये से बनाया गया पनिहार मिट्टी के ढेर में दब गया है। पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आलाधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि जल्द उक्त प्राकृतिक जलस्रोत (पनिहार) का निरीक्षण कर इसका नए सिरे से निर्माण करवाने की बात कह रहे हैं। साथ ही विभाग और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठा रहे हैं।
मनरेगा समेत अन्य विकास योजनाओं से प्राकृतिक जलस्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया जाता है। वर्ष 2014 में तत्कालीन पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की मांग पर करीब दो लाख रुपये से पनिहार का जीर्णोद्धार करवाया गया था। इसके अलावा राहगीरों के बैठने के लिए जगह भी तैयार करवाई गई थी। लोग यहां से पीने के लिए पानी भरते थे। वर्तमान में इसका वजूद ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, कार्यवाहक विकास खंड अधिकारी महेश चंद ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। पंचायत प्रधान और सचिव से मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की जाएगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, बरौर पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि सोमवार को पनिहार का दौरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें