जिला में पंचायतीराज चुनाव का शेड्यूल तय हो गया है। प्रशासन ने 238 पंचायतों को तीन हिस्सों में बांटकर चुनाव की रूपरेखा तय की है। इसमें सूलणी ब्लॉक में पहली जनवरी को 15 पंचायतों में चुनाव करवाने का फैसला किया गया है। पहली जनवरी को 80 पंचायतों में चुुनाव होंगे। जबकि तीन और पांच जनवरी को 79-79 पंचायतों में यह प्रक्रिया पूरी होगी।
जिला प्रशासन ने चंबा ब्लॉक में पहली जनवरी को सिल्ला, रजिंडू, सिढ़, हरिपुर, पलूई, कुठेड़, मसरूंड, टिकरी, चकलू, सरोल, चील बंगला, भनौता व औड़ा पंचायतों में चुनाव करवाने की घोषणा की है। जबकि तीन जनवरी को जडेरा, प्रौथा, उदयपुर, बरौर, कैला, झुलाड़ा, प्रहनुई, कंदला, राजनगर, राजपुरा, पंजोह, सिंगी व खजियार में चुनाव होंगे। अंतिम चरण में पांच जनवरी को प्लयूर, पद्धर साहो, द्रमण, साच, सुंगल, दुलाहर, पुखरी, चड़ी, रूपणी, कियाणी, रिंडा, द्रड्डा व कोहल्ड़ी पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
वहीं तीसा ब्लॉक में एक जनवरी को आयल, सनवाल, शलेलाबाड़ी, मंगली, गुईला, बैरागढ़, टेपा, सत्यास, तीसा-दो, खजुआ, चांजू, देहरा, भराड़ा, सपरोट व जसौरगढ़ पंचायतों में चुनाव होंगे। तीन जनवरी को बड़ंतर, देहग्रां, झज्जाकोठी, सेईकोठी, जुनास, खुशनगरी, देवीकोठी, गुवाड़ी, थल्ली, तीसा-एक, चरड़ा, बघेईगढ़, लेसुई, कोहाल व चरोड़ी में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। जबकि पांच जनवरी को चीह, धनेइकोठी, कुढेड़, हरतवास, बौंदेड़ी, भंजराड़ू, धुलेई, पधर, कल्हेल, जुंगरा, टिकरीगढ़, दियोला, गडफरी, चोली व करेरी में पंचायत नुमाइंदों की किस्मत का फैसला होगा।
इसी तरह मैहला ब्लॉक में एक जनवरी को अठलुई, कीड़ी, करियां, भड़ियां, रठियार, जटकरी, रजेरा, कुठेड़, धुलाड़ा, किलोड, प्रीणा, खुंदेल, पियुहरा व कूंर में मतदान होगा। तीन जनवरी को गुवाड़, उटीप, मंगला, चड़ी, बख्तपुर, कोलका, जांघी, गागला, गुराड़, सुनारा, राड़ी, लोथल, गैहरा, छतराड़ी में वोट डाले जाएंगे। जबकि पांच जनवरी को लुड्डू, बाट, बसोधन, मैहला, सराहन, कुपाड़ा, बंदला, बैली, दाड़वीं, बकाण, बलोठ, कुनेड, ब्रेही, लेच में ग्रामीण पंचायत पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
इसी तर्ज पर भटियात ब्लॉक में पहली को बाथरी, टप्पर, बनीखेत, बगढार, जिंयुता, कमलेऊ, मेल, बलेरा, ककीरा जरेई, अवांह, काहरी, कुडनू, मलुंडा, रायपुर, मनहुता, सुरपड़ा, मोतला, धुलारा, गोला, समोट, कामला, काथला, जोलना में वोट डाले जाएंगे। इसी तरह तीन जनवरी को औसल, शेरपुर, रलियाणी, ढलोग, नैनीखड्ड, चूहन, मोरनू, कडाना, ककीरा कस्बा, खडेटा, होवार, जतरूण, बनेट, साडल, परसियारा, टिकरी, गरनोटा, सिहुंता, हटली, मोरठू, टुंडी, खनोड़ा, ककरोटी पंचायतों में मतदान होगा। जबकि पांच को मनोला, पदरोटू, पुखरी, वैली, बिन्ना, तुन्नूहट्टी, नगाली, सुदली, घटासनी, चलामा, गाहर, कुड्डी, तारागढ़, परछोड, तुरकड़ा, जंदरोग, रजेई, खरगट, छलाड़ा, पलाणा, धरू, कथेट व थुलेल में वोट डाले जाएंगे।
इनसेट...
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूूूरी : डीसी
उधर, उपायुक्त एम सुधा देवी ने कहा है कि पंचायतों में मतदान को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित तारीख को पूरे जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव पूरे करवाए जाएंगे। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।