फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका कॉलेज में पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर धमाल

Thu, 20 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में हिमाचल की पारंपरिक पहाड़ी नाटी, पंजाब का ऊर्जावान पंजाबी गिद्दा और एकल व समूह गाने शामिल रहे, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसी पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर केहर सिंह, राहुल कंवर और राहुल मेहरा और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें