बनीखेत के मेल में पोषण अखाड़ा अभियान के समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि एसडीएम डलहौजी जगन ठाकु?
- फोटो : Chamba
पोषण आहार की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
ग्राम पंचायत मेल में अभियान का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बाल विकास परियोजना चुवाड़ी के तहत ग्राम पंचायत मेल में पोषण अभियान पखवाड़े का समापन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार और पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से दी जा रही सेवाओं के लिए उनकी सराहना की।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी महिलाओं ने दिन-रात अपनी सेवाएं दी हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री शगुन योजना के तहत अब नई स्कीम के तहत 31 हजार की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले गर्भधारण पर तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की राशि दी जा रही है। एसडीएम ने महिलाओं की ओर से बनाए गए पोषण आहारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पारंपरिक व्यंजनों की तारीफ की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन की 84 दिन बाद दूसरी डोज लगवानी है, उनको जागरूक करें। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर किरण देवी, पुष्पा और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।