फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में दो जगह 140 लीटर से अधिक शराब बरामद

Fri, 16 Oct 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता में दुकान से छह लीटर, भरमौर में पिकअप से 134.25 लीटर देसी शराब जब्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 1,40,250 मिली लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना सिहुंता की टीम ने नाकाबंदी के दौरान टिकरी निवासी अशोक कुमार की दुकान से 6,000 मिली लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में शराब की आपूर्ति और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरे मामले में पुलिस थाना भरमौर की टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी पिकअप की तलाशी ली। वाहन से 1,34,250 मिलीलीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में डुगली निवासी अक्षय कुमार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अभियोग संख्या 61/26 के तहत हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में अवैध शराब बरामद की है। संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें