फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तलेरू में अवैध वोटिंग बंद करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चमेरा जलाशय में तलेरू के पास अवैध रूप से करवाई जा रही बोटिंग को तुरंत बंद करना होगा अन्यथा पर्यटन विभाग संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। कंपनी के पास एक बोट को ही जलाशय में चलाने की अनुमति है लेकिन मौके पर एक से अधिक अवैध रूप से चलाकर सैलानियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पर्यटन विभाग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके चलते विभाग ने संबंधित कंपनी को आदेश जारी किए हैं कि जलाशय में अवैध रूप से बोटिंग बंद की जाए। इसकी जांच करने के लिए उपमंडल अधिकारी सलूणी को भी कहा गया है।
विज्ञापन

जलाशय में अवैध रूप से बोटिंग करवाने का धंधा काफी समय से चल रहा है। इसको लेकर कई बार विभाग के पास शिकायतें भी पहुंचीं। जब विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कंपनी की ओर से अवैध बोटिंग को बंद कर दिया गया।
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विभाग ने इसको लेकर वीडियोग्राफी भी करवाई है लेकिन विभागीय अधिकारी के चले जाने के बाद वहां अवैध रूप से बोटिंग करवाई जाती है। तलेरू में पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर की बोटिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। ऐसे में यहां सैलानियों की आमद काफी रहती है। डलहौजी और खज्जियार जाने से पहले सैलानी तलेरू में बोटिंग के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अवैध बोटिंग उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

अवैध रूप से करवाई जा रही बोटिंग को बंद करने के लिए कंपनी को आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह किसी भी समय तलेरू में अपनी दबिश देकर अवैध बोटिंग का पता लगाएंगे। निशांत ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें