फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं के पास ट्रैकिंग गाइड बनने का मौका

Sat, 27 Sep 2025 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के युवाओं के पास ट्रैकिंग गाइड बनने का सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन और पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने ट्रैकिंग गाइड के प्रशिक्षण के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। चयनित युवाओं को दिसंबर में भरमौर पर्वतारोहण सब सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये युवा पर्यटकों को जिले के पर्यटन स्थलों का दीदार करवा कर रोजगार हासिल कर सकेंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 25 युवाओं का चयन किया जाएगा और 14 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।संबंधित कार्य में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार चंबा जिला का मूल निवासी होना चाहिए, साथ ही उसका आचरण अच्छा हो और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। पर्यटन गतिविधियों से जुड़े, लेकिन औपचारिक प्रशिक्षण न लेने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला पर्यटन विकास कार्यालय, बचत भवन चंबा में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 10 अक्तूबर तक जिला पर्यटन विकास कार्यालय बचत भवन चंबा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं या वेबसाइट hpchamba.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
आवेदन के बाद की प्रक्रिया
प्रशिक्षण के लिए गठित समिति द्वारा स्क्रीनिंग के बाद अभ्यर्थियों का बैच अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क बैंक ड्राफ्ट या पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा के पक्ष में जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार फोटो, शैक्षणिक और आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/राशन कार्ड अथवा अन्य पता प्रमाण, हिमाचली बोनाफाइड, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/बीपीएल का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें