फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन

Sat, 27 Sep 2025 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका में रामलीला मंचन के चौथे दिन भव्य राम-सीता विवाह का आयोजन किया। मंचन के दौरान पौराणिक प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव धनुष टूटने के बाद लक्ष्मण और परशुराम के संवाद ने सभी का ध्यान खींचा। जनकपुरी में श्रीराम और माता सीता का पावन विवाह जयमाल और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ, जिससे जय श्रीराम के जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा। अंतिम दृश्य में महाराज दशरथ ने अपने पुत्र श्रीराम को भावी उत्तराधिकारी घोषित किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भक्तिमय वातावरण, सुंदर संवाद और अद्भुत अभिनय के साथ चौथी संध्या की रामलीला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने आयोजन समिति की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं। श्रीराम लीला युवा क्लब मंडल तेलका द्वारा आयोजित इस रामलीला मंचन का शुभारंभ ग्राम मोड़ा के शिव कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए 2100 रुपये का दान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें