फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में शुक्रवार को ब्रेस्ट कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन हुआ। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में अमाश्य के कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। ये दोनों ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने किए। चंबा मेडिकल कॉलेज में इससे पहले कैंसर के ऑपरेशन नहीं होते थे। ऐसे मरीजों को टांडा या शिमला के लिए रेफर किया जाता था। शुक्रवार को मीना देवी निवासी गांव डलू डाकघर बीजापुर जिला कांगड़ा के ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन हुआ। महिला के ब्रेस्ट में पहले गिल्टी थी जो बाद में कैंसर में परिवर्तित हो गई। महिला का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। डॉक्टर रमेश भारती ने टांडा से कुछ दिन पहले चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का पदभार संभाला। महिला अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए चंबा पहुंची। बुधवार को महिला को चंबा अस्पताल में दाखिल किया गया। शुक्रवार को डॉक्टर रमेेश भारती ने अन्य चिकित्सीय टीम को साथ लेकर महिला के ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि उन्होंने चंबा मेेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर का ऑपरेशन किया है। आने वाले समय में भी जरूरतमंद मरीजों के कैंसर के ऑपरेशन चंबा में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें