फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों में बनी मात्र आधा किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत रठियार से चांझुई तक बनने वाली पौने दो किलोमीटर सड़क तीन सालों में आधा किलोमीटर से आगे नहीं बढ़ पाई है। जब तीन वर्ष पहले सदर विधायक ने इसका शिलान्यास किया था तो पंचायत के छह गांवों में रहने वाली 400 की आबादी को पैदल चलने से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

जिस ठेकेदार को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया गया था, वह निर्माण कार्य अधर में ही छोड़कर गायब हो गया है। डेढ़ वर्षों से एक इंच भी सड़क का कार्य आगे नहीं बढ़ा है। इसकी वजह से आज भी ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सड़क का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे विस चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, अनिल, कुलदीप और राकेश कुमार ने बताया कि डुगली, अपर डुगली और चांझुई सहित अन्य गांवों में रहने वाले 400 लोग सड़क बनने की उम्मीद में बैठे हैं।
विज्ञापन

सड़क के अभाव में लोगों को आज भी दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से सड़क का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि ठेकेदार की मशीनरी खराब होने के कारण सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। एक सप्ताह में यह कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें