फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी नदी के तेज बहाव में एक घंटे तक फंसा रहा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू पुल के पास रावी नदी के तेज बहाव में एक व्यक्ति एक घंटे तक फंसा रहा। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्कयू करके व्यक्ति को सुरक्षित नदी से निकाल लिया। रावी नदी के किनारे पहुंचने के बाद व्यक्ति की जान में जान आई। अन्यथा उसे नदी में बहने की चिंता सता रही थी। रावी में बहने वाले लोगों की आज तक बहुत कम जान बची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कासमदीन निवासी गांव गुडल डाकघर कल्हेल वीरवार को सुबह नौ बजे नदी के बीच में जाकर पत्थरों पर बैठ गया। इस दौरान नदी का जलस्तर कम था। मगर थोड़ी ही देर में नदी का जलस्तर एक दम से बढ़ गया। ऐसे में चारों तरफ पानी भर गया। इससे वह चाहकर भी नदी के किनारे नहीं पहुंच पाया। उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
उन्होंने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीएम चंबा शिवम प्रताप भी नदी में व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिलते ही पहुंच गए। उनकी देखरेख में दमकल विभाग ने रेस्कयू अभियान चलाया।
विज्ञापन

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ी और रस्सी के सहारे रावी नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। रेस्कयू टीम में दमकल विभाग के ओम प्रकाश, महबूब, कर्म सिंह, नरेश सिंह, लोकिंद्र सिंह, ईश्वर चंद, पवन कुमार और प्रीतम सिंह शामिल रहे। एसडीएम शिवम प्रताप ने बताया कि बालू पुल के पास एक व्यक्ति नदी में फंसा था। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने लोगों को रावी नदी के बीच न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें