फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने अस्पताल की लैब में एक्सरे सुविधा सुचारू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज का बुधवार को उपायुक्त विवेक भाटिया ने औचक निरीक्षण किया गया। मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन के पास बार-बार शिकायतों के बाद ही जिलाधीश चंबा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने वार्डों से लेकर प्रयोगशालाओं में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक्स-रे लैब में मरीजों के एक्स-रे नहीं हो रहे थे। इसको लेकर डीसी चंबा विवेक भाटिया ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि लैब में एक्स-रे सेवा शुरू करवाई जाए।
इसके अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने प्रबंधन को निर्देश दिए। उपायुक्त ने वार्ड में उपचाराधीन मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने गायनी वार्ड की सेवाओं में भी सुधार लाने के प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल की प्रयोगशाला में मरीजों के टेस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें