फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में जमा एक कक्षा की छात्रा का अपहरण

Thu, 05 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र पांगी में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जमा एक कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता वीर सिंह निवासी गांव मिंधल ने पुलिस को बताया कि सुशील कुमार निवासी गांव हिल्लौर तहसील पांगी दो मई को मेहमान बनकर उसके घर आया। जो कि अगले दिन सुबह ही बिना बताए उसके घर से निकल गया जबकि उसकी बेटी नियमित रूप से घर से स्कूल के लिए तो गई लेकिन वापस लौट कर घर नहीं आई। ऐसे में पीड़ित पिता ने बताया कि उसे पूरा विश्वास है कि सुशील ही उसकी सोलह वर्ष की नाबालिग बेटी को ले गया है। लिहाजा पुलिस उचित कार्रवाई करते हुए उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ा कर लाए।
विज्ञापन


उधर पीड़ित पिता की शिकायत पर पांगी पुलिस ने आरोपी सुशील पर भादंसं की धारा 363, 366 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। जिसकी निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें