फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचोड़ी में सड़क के लिए लोगों ने किया चक्का जाम

Thu, 05 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
road jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारणा-सेरी-अंद्राल सड़क को पंद्रह सालों से पक्का न करने को लेकर ग्रामीणों ने लचोड़ी में चक्का जाम किया। वीरवार को सुबह के समय ग्रामीणों लचोड़ी में विरोध रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन व लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद ग्रामीणों ने लचोड़ी चौक पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया। माहौल को खराब होता देखकर एसडीएम सलूणी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे और भड़के हुए ग्रामीणों को शांत करवाया। एसडीएम सलूणी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद चक्का जाम खोल दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में से व्यापार मंडल प्रधान चमन लाल, राकेश कुमार, कुलदीप, संदीप सिंह, कर्म चंद, शीतल, विवेक कुमार, नेक राज, ओम प्रकाश दलीप सिंह, बविता, रेखा, सोनिया और सीमा ने बताया कि नारणा-सेरी-अंद्राल सड़क को पिछले पंद्रह सालों से पक्का नहीं किया जा सका है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की सारी धूल मिट्टी लोगों के खेतों व घरों में पहुंच रही है। इसकी वजह से लोगों की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो जाती है। उधर, एसडीएम सलूणी किशोरी लाल ने बताया कि सड़क को पक्का करने के कार्य में जुटे ठेकेदार को जल्द सड़क को पक्का करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें