फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरी-चंबा मार्ग पर आल्टो कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल

Mon, 28 Mar 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
खैरी-चंबा मार्ग पर आल्टो कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैरी-चंबा मार्ग पर आल्टो कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे उपचार के लिए पहले बाथरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे चंबा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल की पहचान संदीप कुमार निवासी द्रमण के रूप में हुई है। संदीप ने बताया कि वह सोमवार सुबह खैरी से चंबा आ रहा था। इस दौरान एक कार चालक ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी टांग पर चोट आई है। उधर, चंबा अस्पताल में उपचार के बाद घायल संदीप के घर भेज दिया गया है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसकी टांग पर चोट आई है और अस्पताल में पर्याप्त उपचार दिया गया है। उधर, हादसे के संबंध में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें