फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी से शिमला बस में खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

Sun, 08 Jun 2025 03:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

-
यात्री बोले- इस रूट पर सिर्फ एक बस ,चंबा से आती है फुल होकर, नहीं मिलती सीट
पठानकोट के लिए शाम 5:00 बजे के बाद नहीं मिलती कोई बस, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। चंबा से शिमला वाया चुवाड़ी रूट की एकमात्र एचआरटीसी की बस में सीट न मिलने से यात्रियों को परेशानी हो रही ही है। चुवाड़ी से बस में बैठने वाले यात्रियों को खड़े होकर लंबा सफर तय करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि अगर उन्हें सीट सुनिश्चित करनी हो तो अतिरिक्त 150 रुपये खर्च कर पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है। वहीं, कई लोग मजबूरी में पठानकोट जाकर बस पकड़ते हैं, लेकिन वहां भी परेशानी कम नहीं है। क्योंकि, शाम 5:00 बजे के बाद चुवाड़ी से कोई भी बस पठानकोट के लिए नहीं चलती है। लोगों ने यहां से अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यात्रियों में अशोक कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, हेम राज, चैन सिंह, किशन चंद का कहना है कि अगर चुवाड़ी से शिमला और अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी और नियमित बस सेवा शुरू हो जाए तो उन्हें रोजमर्रा की यात्रा में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। कहा कि परिवहन सुविधा न होने से विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। क्योंकि, क्षेत्र के लिए निजी बस भी नहीं चलती है।
विज्ञापन

इनसेट
एचआरटीसी चंबा के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि अभी बसाें की कमी चल रही है। जैसे ही नई बसें आएंगी तो इस रूट पर नई बस चलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें