फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर खाई में गिरी युवती, तीसा अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 18 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत खजुआ में एक युवती की ढांक से गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी (21) पुत्री चमन सिंह निवासी गांव खजुआ तहसील चुराह शनिवार शाम के समय अपने परिजनों के साथ घर के साथ लगते जंगल में घास काटने गई थी।
विज्ञापन


घास काटते समय अचानक युवती का पैर फिसल गया। जिससे वह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने आसपास के लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
जहां से उसे इलाज के लिए तीसा अस्पताल लाया गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने युवती का पोस्टर्माटम करवाया तथा शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के  हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए तीसा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि घास काटते समय एक युवती की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें