फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक की मौत, 86 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को साहो निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जबकि, 86 लोग संक्रमित पाए गए। व्यक्ति की मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 133 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकॉल के तहत शव को जिपरैप करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि साहो निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति आरटीपीसीआर लैब में किए टेस्ट में नौ जून को संक्रमित पाया गया। उसके बाद उसे डीसीएच में दाखिल करवाया गया। मरीज ने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। बताया कि वीरवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 1033 सैंपलों में से 1006 निगेटिव और 27 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
वहीं, आरटीपीसीआर लैब में बुधवार को भेजे गए 672 सैंपलों में से 602 निगेटिव, 11 सैंपल रिजेक्ट और 59 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित आने वाले सलांचा से 25, हिसरूंडी से 24 तो भरूथ, कियाणी, हटली, सुल्तानपुर, गैहरा, रजिंडू, तड़ोली, भरमौर, पट्टी, प्रीणा, भंजराडू, वांगल, डांड, किहार, डियूर, भांदल, डलहौजी कैंट, साहो, कोलका, गुलेई, बनीखेत, जंदरोग, बैली, हिसरूंडी और गैरागढ़ से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

कहा कि वीरवार को 73 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है और 86 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कहा कि जिले में अब तक 10609 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 9744 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कहा कि वर्तमान समय में 725 लोग कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें