फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में धूमधाम से मनाया भाई दूज का त्यौहार

विज्ञापन
चंबा में भाई दूज के मौके पर तिलक लगाने के बाद भाई को मिठाई खिलाती बहन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और मीठा खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भैयादूज के चलते शनिवार को शहर के बाजार में रौनक रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकारी बसों में निशुल्क सफर किया। भैया दूज के मौके पर महंगाई की मारी दिखी। स्कोत के दामों में पांच से दस रुपये बढ़ोतरी हुई। गत वर्ष स्कोत का दाम बीस रुपये था।
भैयादूज के मौके पर स्कोत के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। मिठाई की दुकानों में बन रही स्कोत हाथोंहाथ बिक गई। बता दें कि भैयादूज पर्व में स्कोत का अहम रोल रहता है। मैदा से तैयार की जाने वाली स्कोत बड़ी चपाती की तरह होती है। इसे तेल में तल कर तैयार किया जाता है। शहर में 30 रुपये प्रति स्कोत बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें