फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के बाद ओमिक्रॉन संक्रमित निकला किशोर

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य खंड तीसा में 16 वर्षीय किशोर कोविड के बाद ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। जिले में ओमिक्रॉन का पहला मामला आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले माह अपने पिता के संपर्क में आने से वह कोरोना संक्रमित हुआ था। उसके पिता का कारोबार के चलते पंजाब में आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते जब उनकी कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकले। उसके बाद जब परिवार के सैंपल लिए गए तो उसमें उनका बेटा भी कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन

हालांकि, किशोर में कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं थे। उसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उन्हें होम आइसोलेट किया गया, जिसकी समयावधि पूर्ण होने के उपरांत उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, 31 दिसंबर को जिले से ओमिक्रॉन जांच के लिए 15 रैंडम सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट वीरवार को पहुंची। इसमें यह किशोर ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास जैसे ही यह रिपोर्ट पहुंची, उसी क्षण संबंधित बीएमओ को लड़के को होमआइसोलेट करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही शुक्रवार को दोबारा से उसकी कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की ड्यूटी लगा दी गई है।
जब तक लड़के की रिपोर्ट ओमिक्रॉन निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक उसे होम आइसोलेट किया जाएगा। जिले में ओमिक्रॉन का पहला मामला आने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, विदेशों से चंबा लौटे लोगों की रिपोर्ट अभी तक निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि चुराह में 16 साल का किशोर ओमिक्रॉन संक्रमित निकला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। कोविड जांच करने के लिए उसका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। उसकी दोबारा ओमिक्रॉन जांच भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें